पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यंग लर्नर एजूकेशन कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मन मोहा

यंग लर्नर एजूकेशन कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मन मोहा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंब्रिजइंटरनेशनल स्कूल में यंग लर्नर इंग्लिश एजुकेशन के प्रथम परिणाम के अवसर पर एक भव्य समारोह स्कूल प्रिंसीपल सोनिया वालिया की देखरेख में करवाया गया। कार्यक्रम की मुख्य मेहमान साउथ एशिया में कैंब्रिज इंग्लिश लैंग्वेज असेसमेंट की डायरेक्टर एंजलिना फ्रैंच रही, जबकि गेस्ट आफ साउथ एशिया स्कूल के सीनियर मैनेजर आनर विशाल लर्निंग विंग एजुकेशन सिस्टम के चेयरमैन अजय भाटिया, दीपक भाटिया, डा. ब्रजेश, स्टुअर्ट, नितिन कोहली, , जेके कोहली, दीपा डोगरा स्कूल चेयरमैन सुखदेव मैनी, महासचिव राजन मैनी, प्रेजीडेंट अमित मैनी, वाइस प्रेजीडेंट सुमित मैनी रहे। मेहमानों का स्वागत स्कूल प्रिंसीपल सोनिया वालिया ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में हैड गर्ल पाहुल गिल ने कहा कि कैंब्रिज इंग्लिश एक विश्व स्तरीय संगठन है जो पूरे विश्व में सराहनीय कार्य कर रहा है। ये छात्रों को भाषायी कौशलों में निपुण बनाकर इंग्लिश में उनकी पकड़ प्रभावी बनाई जाती है। यह छात्र को इस योग्य बनाते है कि वह विश्व स्तर पर होने वाली इंग्लिश प्रतियोगिताओं का प्रतिभागी बन सके।

कार्यक्रम के दौरान आठवीं कक्षा के छात्रों द्वारा गीत नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोल लिया गया। मुख्यातिथि एंजलिना फ्रैंच, चेयरमैन सुखदेव मैनी, स्टुअर्ट द्वारा छात्रों को प्रमाण पत्र मैडल वितरित किए गए। उन्होंने छात्राओं को भावी परीक्षाओं की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने बताया कि सफलता हमारे व्यक्तिगत स्तर को उच्च बनाती है। प्रिंसीपल सोनिया वालिया ने बताया कि उनके स्कूल को कैंब्रिज लर्निंग एजुकेशन एग्जामिनेशन सेंटर की प्रामाणिकता मिल गई है। अंत में अभिभावकों को सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया गया। मौके पर जोरावर सिंह प्रिंसिपल कैंब्रिज फगवाड़ा, प्रिंसीपल आईवी जालंधर, मीनू हूरिया, प्रिंसीपल आरती दादात, प्रिंसीपल किरण, प्रिंसीपल रविंदर मौजूद रहे।

कार्यक्रम में गण्मान्य व्यक्ति, स्कूल स्टाफ सदस्य बच्चों के अभिभावक।

कैंब्रिज स्कूल में कार्यक्रम पेश करते हुए बच्चे। -भास्कर

खबरें और भी हैं...