अनुशासन समय के पाबंद होते हैं सिविल इंजीनियर : डॉ. अमन
नवांशहर | केसीपॉलीटैक्निक कालेज में करवाए गए सेमिनार में सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य में सिविल इंजीनियर की अपार संभावनाओं की जानकारियां दी गई। जिसमें केसी इंजीनियरिंग कालेज एंड आईटी के सिविल इंजीनियरिंग के एचओडी डा. अमन जैन ने बताया कि सिविल इंजीनियर रेलवे ट्रैक, मीटर गेज बांध बनाने, सुरंग बनाने, सेल्फ डिवेलपमेंट आदि बनाने में अहम रोल अदा करते हैं। इंजीनियर को समय का पाबंद, अनुशासन में रहना तथा टाइम मैनेजमेंट के साथ चलते हुए सोच को सकारात्मक रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि सिविल इंजीनियर देश समाज के हित में कार्य करते हुए साइट इंजीनियरिंग क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर तथा डिजाइनर बनकर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते अक्सर देखे जा सकते हैं। अंत में डा. जैन ने सबको बताया कि सिविल इंजीनियरिंग में जॉब में अपार संभावनाएं है। कार्यकारी प्रिंसीपल गुरनवाब सिंह ने बताया कि स्टूडेंट्स पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना अपने परिवार की आर्थिक पक्ष से सहायता कर सकते हैं। मौके पर इंजि. वरुण सौंधी, इंजि. कुलविंदर, इंजि कामिनी, इंजि. रोहित बाली आदि हाजिर रहे।