पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरजिंदर बने मानवाधिकार मंच के जिला प्रधान

गुरजिंदर बने मानवाधिकार मंच के जिला प्रधान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर| मानवाधिकारमंच की बैठक राहों में सलाहकार कमेटी के प्रदेश चेयरमैन बहादुर सिंह भारटा की देखरेख में हुई, जिसमें संस्था के राष्ट्रीय प्रधान डा. जसवंत सिंह खेड़ा, राष्ट्रीय चेयरमैन डा. राम जी लाल, राष्ट्रीय चेयरमैन जतिंदर कौर सचिव हुस्न लाल सूंढ़ विशेष तौर पर हाजिर हुए। इस दौरान गुरजिंदर सिंह को संस्था का जिला प्रधान, रेनु राणा को स्त्री विंग की जिला प्रधान गुलशन राय को मंच का मुख्य सलाहकार नियुक्ति किया गया। डा. खेडा ने कहा कि आम जनता अपने हकों के प्रति जागरूक होने के कारण परेशानियां झेल रहे हैं। लोगों की जागरूकता के लिए शहरों, गांवों और कालोनियों में मानवाधिकारों से संबंधित सेमिनार लगाए जाएंगे तथा ब्लाक प्रधान और ब्लाक चेयरमैन की ड्यूटियां लगाई गई हैं। मौके पर हरजीत कौर काहलों, विद्या रानी, जसवंत राय, बलदेव संधू, शिव कुमार, दर्शन सिंह, शक्ति कुमार जोशी, परमजीत सिंह पम्मा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...