- Hindi News
- National
- बीएलएम गर्ल्ज कॉलेज में लेक्चर| पुस्तकें ज्ञान आैर उम्र अनुभव देती हैं : कपूर
बीएलएम गर्ल्ज कॉलेज में लेक्चर| पुस्तकें ज्ञान आैर उम्र अनुभव देती हैं : कपूर
नवांशहर|राहों रोडस्थित बीएलएम गर्ल्ज कॉलेज में पंजाबी विभाग की ओर से बुधवार को एक्सटेंशन लेक्चर करवाया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पटियाला यूनिवर्सिटी के पंजाबी विभाग के रिटायर्ड प्रोफेसर डा. नरिंदर सिंह कपूर शामिल हुए तथा उन्होंने व्यक्ति की जीवनचर्या पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व के सम्पूर्ण निर्माण की पहचान उसके हाव भाव, उसके आचरण से की जा सकती है। उन्होंने मुस्लिम जमात के चार स्तंभ हर जाना, जुर्माना, नजराना तहखाना के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि अकल बुद्धि या अनुभव का संबंध उम्र से होता है। ज्ञान हमें पुस्तकों से मिलता है और अनुभव उम्र के साथ आता है। विद्यार्थी जीवन में पड़ी आदतें उम्र भर इंसान के साथ रहती हैं तथा ऐसे में हमें अधिक से अधिक अच्छी आदतें अपनी दिनचर्या में शामिल करनी चाहिए। उन्होंने स्वप्न के विषय में बताया कि हमारी अपूर्ण इच्छाएं स्वप्न बनकर आती है। आखिर में कालेज की प्रधानाचार्य डा. मीनाक्षी शर्मा ने मुख्य वक्ता डा. नरिंदर कपूर का आभार व्यक्त किया उन्हें सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।