पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनीला में भाई बहन की गोली मारकर हत्या

मनीला में भाई-बहन की गोली मारकर हत्या

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनीलामेंदो पंजाबियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मारे गए दोनों भाई-बहन मनीला में फाइनांस का काम करते थे।

भारतीय समय के अनुसार बुधवार सुबह 9 बजे जब दोनों कलैक्शन करके कार से घर रहे थे तो लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया आैर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।औड़ निवासी तरसेम लाल ने बताया कि उसकी बहन संतोष कुमारी (62) 19७५मेंमनीला गई थी। वह वहां पर फाइनांस का काम करने लगी।

उन्होंने मनीला के शहर आंटीपोलो में अपना फाइनांस का काम सैट किया तथा बड़े भाई सुशील को भी 1996 में अपने पास बुला लिया। तरसेम ने बताया कि उन्हें सुबह मनीला से उनके परिचित ने फोन करके इसकी जानकारी दी। उसने बताया कि सुशील कुमार 2013 में शादी करके प|ी के साथ भारत से मनीला गया था। संतोष कुमारी के दो बेटे आैर एक बेटी है। उनके रिश्तेदार आैर घर के कई सदस्य मनीला में होने के चलते उनका अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा।

सुशील कुमार आैर संतोष कुमारी।

भास्कर संवाददाता | नवांशहर

मनीलामें अधिकतर पंजाबी साहूकार के धंधे में ही वहां पर जाते हैं। शिवसैना (बाल-ठाकरे) एनआरआई सैल के प्रधान आैर खुद भी लंबे समय तक मनीला में रहकर आए कीमती लाल कश्यप कहते हैं कि असल में ब्याज का धंधा मनीला में दोधारी तलवार की तरह है। 20 प्रतिशत की दर पर ब्याज वहां कुछ महीनों में ही रकम को दोगुना कर देता है। वहीं वहां से लुटेरों के निशाने पर भी साहूकार का धंधा करने वालों के पैसे रहते हैं। साहूकारे का धंधा करने वाले अधिकतर लोगों के पास वहां का लाइसैंस नहीं होता, इसलिए इस मामले में आगे कार्रवाई बढ़ाना भी आसान नहीं रहता। उन्होंने कहा कि भारत सरकार भी आए दिन होने वाली ऐसी हत्याओं के प्रति सुचेत नहीं है। फिलीपींस में भारतीय उच्चायुक्त के पास उन्होंने भी इस मामले को उठाने की कोशिश की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मनीला में हजारों भारतीय रहते हैं इसिलए केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय को वहां की सरकार से बात करके आैर अपने उच्चायुक्त से दवाब डलवाकर भारतीयों की सुऱक्षा को सुनिश्चित करना चाहिए। यह पहली बार नहीं है कि किसी भारतीय की निर्मम हत्या कर दी गई हो। ऐसा कई बार हो चुका है।

मनीला में भारतीयों के साथ हुए अपराध के अधिकतर मामले सजा तक नहीं पहुंच पाते, क्योंकि वहां पर भ्रष्टाचार का खासा बोलबाला है। थोड़े से ब्याज के रूप में बड़ी रकम बनाने के लिए भारतीयों को वहां पर बच-बचकर रहना पड़ता है, क्योंकि मनीला के लोगों के पास रिवाल्वर-पिस्टल आम हैं तथा भ्रष्टाचार होने के कारण वहां पर कार्रवाई करवाना भी आसान नहीं है। कीमती लाल कश्यप कहते हैं कि बहुत से लोग वहां पर कांट्रैक्ट मैरिज करवाते हैं तथा जब उन्हें गोली मार दी जाती है तो उनकी मनीला की सारी प्रापर्टी उसी महिला को मिल जाती है। भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण मनीला पुलिस उन्हीं की सुनती है तथा भारतीयों की इन मामलों में कोई सुनवाई नहीं होती।

खबरें और भी हैं...