जुआ खेलने के आरोप में 7 पकड़े, 8,000 रुपए मिले
नवांशहर | थानाराहों पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से 7 लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार कर 8 हजार रुपए बरामद किए। आरोपियों में महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने इस संबंध में दो मामले दर्ज किए हैं। पहले मामले में जांच अधिकारी हेमराज ने बताया कि मोहल्ला ताजपुरा क्षेत्र से 4 लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे 5 हजार 30 रुपए मिले। आरोपियों में हनी आैर राकेश के अलावा दो महिलाएं शामिल हैं। राहों पुलिस के ही जांच अधिकारी राजिंदर पाल ने बताया कि मोहल्ला ताजपुरा क्षेत्र से भी तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।