आज शाम 4 बजे शुरू होगी चरण पादुका दर्शन यात्रा
नवांशहर | स्वामीचिदानंद की जन्म शताब्दी पर स्वामी शिवानंद की अखिल भारतीय चरण पादुका दर्शन यात्रा 11 फरवरी को शुरू होगी। आयोजक जीसी शुक्ला आैर मनोरंजन कालिया ने बताया कि यात्रा वीरवार शाम चार बजे रेलवे स्टेशन चौक से शुरू होते हुए आर्य समाज रोड स्थित पंडित जय दयाल शिवालय ट्रस्ट मंदिर घास मंडी में संपन्न होगी। इसके बाद देर शाम को संत प्रवचन होंगे। मौके पर अशोक वर्मा, डॉ. बृज मोहन बड़थवाल, जीसी शुक्ला, राम स्वरूप जोशी, पार्षद चंद्र मोहन पिंकी, शिव कुमार तेजपाल, महेश दत्ता मौजूद रहे।