सैंपलिंग टीम देख हुए शटर डाउन
मिलावटखोरीरोकनेके उद्देश्य से बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने गांव लंगड़ोआ, जाडला आैर उस्मानपुर गावों में किराने की दुकानोंं से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे।
स्वास्थ्य विभाग टीम की ओर से छापेमारी की सूचना जब कस्बा जाडला के दुकानदारों को मिली तो कई दुकानदार दुकानें बद कर चले गए। दुकानदारों में टीम का डर इस कद्र था कि पांच मिनट में शटर डाउन कर सब निकल गए।
हालांकि विभाग का लक्ष्य किराना की दुकानों पर ही जांच करने का था, मगर मिठाई विक्रेताओं तक ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को जहां भी किराना की दुकान खुली नजर आई वहां साद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। इस दौरान टीम की ओर से रिफाईंड ऑयल, सरसों के तेल, शक्कर, नूडल्स के अलावा कुछेक अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए।
टीम में डीएचओ डॉ. दविंदर कटारिया, फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर संगीता मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि सैंपलिंग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।