पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरु रविदास प्रकाशोत्सव पर मांस आैर शराब की दुकानें बंद रखने की मांग

गुरु रविदास प्रकाशोत्सव पर मांस आैर शराब की दुकानें बंद रखने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | श्रीगुरु रविदास मंदिर नौजवान सभा की ओर से श्री गुरु रविदास महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 22 फरवरी को निकलने वाले नगर कीर्तन वाले तथा 23 फरवरी को जयंती पर शहर में शराब के ठेके मीट की दुकानें बंद करने की मांग की है। इस संबंध में सभा की ओर से एक मांगपत्र जीए टू डीसी गीतिका सिंह के जरिए जिला प्रशासन को सौंपा गया। मांग पत्र देने वालो में तलविंदर सिंह, मनीश, संजय, सतपाल, सोनू लद्दड़, राम लुभाया, राजेश कुमार, रमनदीप, नक्कू राम, हैपी, बृज मोहन, हर्ष कुमार, किशोर कुमार शामिल थे।

खबरें और भी हैं...