- Hindi News
- तीन घंटे की माथापच्ची, नवांशहर कांग्रेस की फाइनल नहीं हुई लिस्ट
तीन घंटे की माथापच्ची, नवांशहर कांग्रेस की फाइनल नहीं हुई लिस्ट
नवांशहर | नगरकौंसिल चुनाव के लिए कांग्रेस की सूची सोमवार को जारी नहीं हो पाई। टिकट कमेटी में शामिल मेंबरों ने सोमवार दोपहर बाद माता विद्यावती भवन में बैठक की। जिला प्रभारी अवतार हेनरी की प्रधानगी में हुई बैठक में विधायक गुरइकबाल कौर, जिला प्रधान धर्मपाल बंगड़, ब्लाक प्रभारी मनीष भारद्वाज ब्लाक प्रधान सतीश राणा शामिल हुए। प्रदेश जनरल सेक्रेटरी कुलदीप राणा, चमन सिंह भानमाजरा, अंगद सिंह, जसवंत सिंह भारटा भी थे। बैठक में कई वार्डों को लेकर पेच फंसा रहा। टिकट चाहने वालों को जनरल वार्ड से टिकट के लिए हजार रुपए का ड्राफ्ट तथा एससी रिजर्व सीट के लिए पांच सौ रुपए का ड्राफ्ट जमा करवाना होगा। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस में अधिकतर वार्डों से उम्मीदवार तय कर लिए गए हैं लेकिन वार्ड नंबर पांच, तेरह, चौदह उन्नीस को लेकर पेच फंसा रहा। मनीष भारद्वाज ने बताया कि अभी लिस्ट फाइनल नहीं हुई है। एक दो दिन में फाइनल कर दिया जाएगा।
अंजली पाठक ने भी मांगा कांग्रेस से टिकट
नवांशहर | महिलारिजर्व वार्ड नंबर नौ (दानामंडी) से कांग्रेस पार्टी के नेता संदीप पाठक की प|ी अंजली पाठक ने भी पार्टी की टिकट के लिए अप्लाई कर दिया है। संदीप पाठक ने बताया कि उन्होंने अपना फार्म ब्लाक प्रधान सतीश राणा के पास जमा करवा दिया है। अब तक इस वार्ड से कांग्रेस की ओर से सिर्फ नीरू खोसला ने ही अप्लाई किया था।