पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर कौंसिल चुनाव 25 को, नामांकन आज से

नगर कौंसिल चुनाव 25 को, नामांकन आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | अतिरिक्तचुनाव अधिकारी एडीसी अपनीत कौर रायत ने बताया कि नगर कौंसिल चुनाव के लिए मतदान 25 फरवरी को होगा जबकि नामांकन प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि डीसी रविंदर सिंह ने नोटिफिकेशन से पहले ही नामांकन पत्र जमा करवाने के स्थान निश्चित कर दिए हैं। नामांकन प्रक्रिया 13 फरवरी तक चलेगी। उन्होंने बताया नामांकन जमा करवाने का समय सुबह 11 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक का होगा। नगर कौंसिल नवांशहर के लिए नामांकन एसडीएम दफ्तर कोर्ट रूम में प्राप्त किए जाएंगे। नगर कौंसिल बंगा के नामांकन बंगा के एसडीएम दफ्तर में लिए जाएंगे और राहों नगर कौंसिल के नामांकन पत्र नगर कौंसिल दफ्तर राहों में प्राप्त किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की पड़ताल 14 फरवरी को की जाएगी। नामांकन वापिसी 16 फरवरी को होगी। उसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आल्ट कर दिए जाएंगे।