- Hindi News
- छह साल से एनओसी के लिए भटक रहा है एनआरआई दंपती
छह साल से एनओसी के लिए भटक रहा है एनआरआई दंपती
नगरकौंसिलसे एनओसी लेने के लिए लोगों को ही परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा बल्कि एनआरआई भी इस परेशानी से अछूते नहीं हैं। राहों के रहने वाला एनआरआई दंपती अपने मैरिज पैलेस की एनओसी लेने के लिए छह साल से नगर कौंसिल के चक्कर लगा रहा है। एनआरआई सरवण सिंह और उनकी प|ी अमरजीत कौर ने बताया कि उन्होंने नवांशहर रोड पर कैप्टन पैट्रोल पंप के सामने मैरिज पैलेस बनाने के लिए नगर परिषद राहों के दफ्तर में एनओसी के लिए अप्लाई किया था। अफसरों ने उन्हें 2 लाख 71 हजार 26 रुपए जमा करवाने के लिए कहा। उन्होंने 4 मई 2009 को राहों के मिनी सुविधा सेंटर के माध्यम से नगर परिषद के खाते में पैसे जमा करवा दिए। उन्होंने बताया पैसे जमा करवाने के बाद अफसरों ने उन्हें कुछ दिनों में एनओसी देने की बात कह कर पैलेस का निर्माण करने के लिए कहा। सरवण सिंह ने कहा उन्हें पैलेस बनाए छह साल हो चुके है लेकिन अब तक एनओसी जारी नहीं की गई। इन सालों में उन्होंने कई बार नगर परिषद दफ्तर में एनओसी लेने के लिए चक्कर लगाए लेकिन अफसर बहाने बनाकर उन्हें वापस भेज देते। नगर परिषद अधिकारियों ने उन्हें पैलेस की बेसमेंट के पैसे जमा करवाने को भी कहा जबकि बेसमेंट बनाई ही नहीं गई। एनआरआई सरवण सिंह ने कहा कि उनकी आर्थिक हालत अच्छी नहीं है इसलिए वह पैलेस को सेल करना चाहते हैं। बिना एनओसी के यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा अगर नगर परिषद ने उन्हें एनओसी जारी नहीं करनी तो उसके पैसे लौटाए जाए। उन्होंने जल्द एनओसी जारी करने पर मजबूरन कोर्ट में जाने की बात भी कही।
उधर, नगर परिषद के अधिकारी कम एसडीएम नवांशहर जीवन जगजोत ने कहा कि मामला ध्यान में गया है। इस संबंधी नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी से बात करूंगी। एनआरआईज को अगर प्रशासनिक कार्यों में कोई परेशानी पेश आती है तो वे मेरे कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं।
एनआरआई सरवण सिंह मामले की जानकारी देते हुए।