पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब स्टूडेंट यूनियन ने कालेज के खिलाफ जारी किया पोस्टर

पंजाब स्टूडेंट यूनियन ने कालेज के खिलाफ जारी किया पोस्टर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | पंजाबस्टूडेंट यूनियन ने राहों के एक प्रोफेशनल डिग्री कालेज प्रबंधन द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना को लागू करने के लिए अपनाए जा रहे रवैये को गलत ठहराते हुए कालेज के खिलाफ पोस्टर जारी किया। यूनियन ने नवांशहर के एक कालेज के खिलाफ भी प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। यूनियन नेता गुरदीप सिंह और कालेज नेता बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि कालेज के कारनामों संबंधी पोस्टर के जरिए प्रचार किया जाएगा ताकि कोई भी व्यक्ति ऐसे कालेज के चंगुल में फंसे और लूट से बच सके। उन्होंने बताया 11 फरवरी को डीसी दफ्तर के घेराव के संबंध कालेजों और गावों में तैयारियां चल रही है। नेताओं ने कहा कि प्रशासन को इस मामले में अपनी भूमिका निभानी चाहिए ताकि दलित विद्यार्थियों के साथ हो रही धक्केशाही को बंद करवाया जा सके। इस दौरान परमजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, परमवीर सिंह, हरप्रीत सिंह भी शामिल थे।