पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरूरतमंद बच्चों को बांटी वर्दियां

जरूरतमंद बच्चों को बांटी वर्दियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएनआरएसडीसीनियरसैकंडरी स्कूल में एसडी सभा के अध्यक्ष रंधीर सेन मैहन की अध्यक्षता में यहां स्कूल में एक सादा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से पहुंचे आढ़ती यूनियन नेता मनजिंदर वालिया की ओर से जरुरतमंद बच्चों को यूनिफार्म वितरित की गई। जानकारी देते हुए रंधीर सैन मैहन ने बताया कि सभा की ओर से चलाए जा रहे डीएनआरएसडी स्कूल शहीद-ए-आजम भगत सिंह गर्ल्ज स्कूल के जरुरतमंद बच्चों में 57 कमीजें, 47 पैंट, 35 बूट तथा 25000 रुपए दान दिए गए। मनजिंदर वालिया, अनिल कोतवाल, गुरनाम सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे ही दानी सज्जन स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का सहारा बनते है। इस मौके पर एसडी कालेज प्रिंसीपल एनबी जुल्का, एसडी स्कूल प्रिंसीपल किरण हांडा जुल्का, शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह हाई स्कूल के प्रिंसीपल ऊषा मेहता के साथ एसडी सभा के सदस्य राजेश सेखड़ी, तिलक राज शर्मा, हरमेश पाल गौतम, अश्वनी कुमार, जतिंदर शर्मा, सीमा, शमां आदि भी मौजूद रहे।

डीएनआरएसडी सीनियर सैकंडरी स्कूल में बच्चों को वर्दियां बांटते हुए पदाधिकारी।