पुलिस ने अंबेडकर चौक में काटे चालान
सोमवारकोट्रैफिक पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को बेहतर सड़क सुरक्षा देने के लिए वाहनों की चैकिंग की गई। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज रविंदर कुमार के दिशानिर्देशों से एएसआई जीवन दास हैड कांस्टेबल राकेश कुमार ने बंगा मार्ग पर अंबेडकर चौंक में लगाए गए नाके के दौरान गुजरते वाहनों के कागजात चैक कर उनके चालान काटे।
इसी दौरान नवांशहर से जा रहे भारी वाहनों का नो पार्किंग जोन में रोके जाने दोपहिया वाहनों के रांग साईड होने के कारण अधिक चालान काटे गए, जिनका मौके पर जुर्माना वसूल लिया गया। जीवन दास ने बताया कि इस चौक में सबसे अधिक भीड़ होने के चलते आए दिन लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
मौके पर अन्य वाहनों के ट्रिपल राइडिंग, रांग साईड, साईलैंसर कागजात में अनियमितताओं के काटे चालानों से जुर्माने मौके पर वसूले गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की हिदायतें भी जारी कीं। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग यातायात के नियमों का सही तरीके से पालन करें तो दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। सड़क दुर्घनटाओं पर हर रोज संैकड़ों लोग मौत के मुंह में चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि शहर के मुख्य अंबेडकर चौक में ट्रैफिक नियमों की चेतना, न्यॉज फ्री अभियान नो पार्कींग जोन के तहत ट्रैफिक पुलिस की टीमों द्वारा रोजाना नाका लगाया जा रहा है। ऐसा करके लोगों को यातायात नियमों के प्रति सुचेत किया जा रहा है। चालान काटकर उनको यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि वे चालान के डर से ही इन नियमों का पालन करें और गाड़ी धीमी और सही ढंग से चलाएं। उन्होंने लोगों को हैलमेट पहनने के लिए भी कहा। मौके पर ट्रैफिक पुलिस के हरभजन सिंह, रेशम लाल, हरविंदर सिंह, सुनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
डाॅ. अंबेडकर चौंक के पास वाहनों के कागजात की जांच करते हुए पुलिस अधिकारी।