शांति नगर में पाइप लाइन की मरम्मत शुरू
पिछलेकुछदिनों से शांति नगर में पानी की सप्लाई सुचारु होने से लोगों को हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने कार्य शुरु करवाया। मोहल्ले में पिछले तीन दशकों से घरों को जाने वाली पुरानी जंग लगी प्राईवेट पाईपों से समस्या के पैदा होने से बीमारियां पनप रही थीं। मौके पर पहुंच कर नगर परिषद वाटर सप्लाई के अधिकारियों ने संयुक्त रुप से कार्रवाई कर वाटर सप्लाई को दुरुस्त करवाने का शुरू करवाया।
पिछले दो दिन से पानी की सप्लाई देने के लिए पहले ही नप ने दो पानी के टैंकों की क्षेत्रवासीयों के लिए व्यवस्था कर दी गई थी। मौके पर पहुंचे सैनेटरी इंस्पैक्टर करन सिंह ने बताया कि इस समस्या का शीघ्र हल करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मार्ग से जातेे नाले में से गुजरती पुरानी जंग लगी लीकेज वाली पाईपों के अंदर गंदा पानी मिक्स हो रहा है। जिसके कारण मोहल्ले में बीमारियां फैलने का खतरा कम करने के लिए प्राईवेट पाईपों को भी बदलने के लिए कहा गया है। जिससे को साफ पानी मिले ओर लोग गंदे पानी के इस्तेमाल से बीमार हों।
उन्होंेने कहा कि पानी से ही मुख्य रूप से बीमारियां फैलती हैं इसलिए साफ पानी की व्यवस्था करना बहुत जरूरी है। जल है तो कल है इसीलिए साफ पानी मुहैय्या करवाना नप प्रशासन का मुख्य कार्य है। पिछले तीन दशकों से गंदे पानी के कारण लोग बहुत दुखी है और कई बार शिकायत कर चुके थे।
लेकिन अब नप प्रशासन वाटर सप्लाई के अधिकारियों ने उनकी शिकायत के मद्देनजर मोहल्ले में पाइपों को ठीक करवाने का काम शुरू किा है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी ही लोगों को साफ पानी दिया जाएगा ताकि सभी लोग स्वस्थ और सेहतमंद जीवन जी सके। लोगों ने मांग की थी कि गंदा पानी पीने से बच्चे और बड़े बीमार पड़ रहे है जिसके चलते नप प्रशासन जागा और यहां पर पाइपों को ठीक करने का काम शुरू हुआ। अब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने कहा कि इस फाल्ट के दूर होने से उन्हें साफ-सुथरे पानी की सप्लाई होगी। इस मौके पर भारत भूषन, सुरिंदर सिंह, सूरज खोसला, बहादुर अरोड़ा उपस्थित थे।
मोहल्ला शांति नगर में वाटर सप्लाई के फाल्ट को ठीक करने में जुटे नप कर्मी।