पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा के सुधारों में पंजाब बना अग्रणीय प्रदेश : डॉ. सुक्खी

शिक्षा के सुधारों में पंजाब बना अग्रणीय प्रदेश : डॉ. सुक्खी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलायोजनाकमेटी के चेयरमैन विधान सभा हलका बंगा के इंचार्ज डॉ. एसके सुक्खी ने कहा कि पंजाब सरकार स्कूलों में बुनियादी ढांचे के विकास शिक्षा सुधारों में वचनबद्घ है। वह सरकारी सीसे स्कूल हेड़ियां में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने स्कूल के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 6.98 लाख रुपए का चैक भेंट किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा की ओर से शिक्षा सुधार के लिए अध्यापकों को इन सर्विस ट्रेनिंग देने के लिए शुरू की गई नीति को राष्ट्र स्तर पर सराहा जा रहा है। डीईआे दिनेश कुमार ने कहा कि अध्यापकों दानवीरों के सहयोग से स्कूलों में बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। मौके पर ट्रक यूनियन प्रधान जगजीत सिंह लाली, सोहन लाल ढंडा, जिला यूथ अकाली दल प्रधान एसएस शुकार, पाखर सिंह, महिंदर सिंह, निर्मल, पाल सिंह, कमलेश रानी, हरमिंदिर सिंह हाजिर रहे।

खबरें और भी हैं...