बसंत पंचमी पर छात्राओं ने डाला गिद्दा तो छात्रों ने की पतंगबाजी
नवांशहर। करियामरोड स्थित केसी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को प्रिंसिपल संपूर्णा सैनी की देखरेख में बसंत पंचमी पर्व मनाया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने पीले रंग के कपड़े पहने तथा मस्ती में पतंग उड़ाए तथा ग्राउंड में ही गिद्दा भंगड़ा भी डाला।
विद्यार्थियों ने पीले रंग के कपड़े पहन कर 300 प्रकार के पतंगों को विभिन्न सजावट के सामान से सजा कर आसमान पर उड़ाया। स्कूल प्रिंसीपल संपूर्णा सैनी ने बताया कि सुबह नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना करते हुए सरस्वती माता से अपने ज्ञान में बढ़ोतरी के लिए प्रार्थना की। उन्होंने सभी को बताया कि यह पर्व सर्दी (जाड़े) के मौसम के तबदील होने पर मनाया जाता है। इस दिन वीर हकीकत राय ने अपने धर्म के लिए लाहौर जाकर कुर्बानी दी थी। दूसरा इस दिन सरस्वती माता की पूजा का विशेष महत्व है। मौके पर सारा स्टाफ हाजिर रहा।
०७ - स्कूल के मैदान में गिद्दा डालती हुई छात्राएं।
नवांशहर। केसीकालेज ऑफ एजूकेशन में कार्यकारी प्रिंसीपल कुलजिंदर कौर की देखरेख में शुक्रवार को बसंत पंचमी के मौके पर कालेज परिसर में पतंगबाजी की गई। सभी विद्यार्थियों ने माता सरस्वती का पूजन करने के बाद पतंग चढ़ाए तथा पीले रंग का प्रसाद भी बांटा। केसी स्कूल के सीईओ रिटा. कर्नल एसएस मिन्हास ने पूजन के दौरान बताया कि बसंत लोगों का सबसे मनचाहा मौसम रहा है। इस दिन माता सरस्वती जी का पूजन होता है। माता सरस्वती ज्ञान का भंडार है। इस दिन हमें भगवान विष्णु और माता सरस्वती जी की पूजा करनी चाहिए। ऐसे पर्व ही विद्यार्थियों के अपने संस्कारों के प्रति जागरूक रखते हैं। मौके पर मौके पर डीन एकडमिक डा. एमपी भसीन, रमा सूद, मोनिका धम्म, रुचिका कालिया, नेहा अबरोल, नवजीत सैणी, ऋचा मारिया, मनजीत लाल, संकेत पासवान केसी ग्रुप के पीआरओ विपन कुमार आदि हाजिर रहे।