संगत ने किए तख्त सच्चखंड श्री हजूर साहिब के दर्शन
नवांशहर|से मुख्यमंत्रीतीर्थ यात्रा स्कीम के तहत श्री नांदेड साहिब के ऐतिहासिक गुरुधामों के दर्शन के लिए गई संगत शुक्रवार को श्री नांदेड साहिब पहुंची। दूसरे दिन तख्त श्री हजूर साहिब के अलावा आसपास के अन्य गुरुधामों के दर्शन किए। संगत ने दसवीं पातशाही साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 6 दर्शनी ड्योढ़ी में बने पवित्र स्थान तख्त सच्चखंड श्री हजूर साहिब के दर्शन किए, इसके बाद संगत ने संकीर्तन का आनंद लिया। इसके उपरांत गुरुद्वारा श्री लंगर साहिब के दर्शन किए गए और यहां संगत ने लंगर की सेवा भी की। संगत ने वहां के सभी तीर्थ स्थानों के खुले दर्शन किए। संगत ने गुरुद्वारा गुरू का बाग में एक लेजर शो देखा, जिसमें 10 सिख गुरुओं के जीवन, सिख धर्म सिद्घांत और फलसफे की जानकारी हासिल की। संगत 14 फरवरी को वापस नवांशहर पहुंचेगी।