पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहीदी दिवस पर वीर हकीकत राय के बलिदान को किया याद

शहीदी दिवस पर वीर हकीकत राय के बलिदान को किया याद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्यसमाजकी ओर से बसंत पंचमी एवं वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस पर राहों रोड स्थित डीएएन कालेज आफ एजुकेशन फार वूमैन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम हवन यज्ञ किया गया, जिसमें सभी ने वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां दीं। हवन यज्ञ के उपरांत अमित शास्त्री जी ने उपस्थित लोगों को बसंत के महत्व के बारे में बताया।

इस दौरान आर्य समाज के कार्यकारी प्रधान विनोद भारद्वाज ने वीर हकीकत राय के बलिदान को याद करते हुए कहा कि बालक हकीकत राय को उस समय के मुस्लिम शासकों ने धर्म परिवर्तन के लिए बहुत यातनाएं दीं, लेकिन उन्होंने अपना धर्म बदलना स्वीकार नहीं किया, बल्कि मौत को गले लगाना अधिक अच्छा समझा। उन्होंने कहा कि वीर हकीकत राय का बलिदान हमें यही संदेश देता है कि अपना धर्म अपने देश की संस्कृति ही सबसे उत्तम है। इस दौरान कालेज छात्राओं ने भी बसंत पंचमी वीर हकीकत राय के जीवन से जुड़े लेख कविताएं सुनाईं। मौके पर कालेज प्रबंधक कमेटी के सेक्रेटरी प्रो. एसके बरूटा, प्रिंसिपल डा. सरोज भल्ला, आर्य समाज के मंत्री जिया लाल शर्मा, सुरिंदर मोहन तेजपाल, वरिंदर सरीन, एडवोकेट जेके दत्ता, नगर कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक, अरुणेश शर्मा, कुलवंत राय शर्मा, विकास तेजी, कृष्ण गोयल, मीना भारद्वाज, आर्य कालेज के प्रिंसिपल एसके पुरी, दोआबा आर्य स्कूल के प्रिंसीपल रजिंदर सिंह गिल, डब्ल्यूएल आर्य स्कूल की प्रिंसिपल आरती कालिया, आर्ट एंड क्राफ्ट कालेज की प्रिंसिपल आशा शर्मा आदि उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...