माता स्वर्ण कौर की पुण्यतिथि मनाई
राहों। श्रीमान1008 स्वर्ण कौर की 16वीं पुण्यतिथि पर नवांशहर रोड पर स्थित भुल्लर निवास में मनाई गई, जिसमें मीरा चेतन भूरीवाले कुटिया राहों की गद्दीनशीन मंजू दीदी विशेषतौर पर शामिल हुईं। उन्होंने माता स्वर्ण कौर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वर्ण कौर जी ने सारी उम्र प्रभु भक्ति में लगाई। हमें उनकी पुण्यतिथि पर उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का प्रण लेना चाहिए। इस मौके पर महिला संकीर्तन मंडली ने बीबी जी की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर अवतार सिंह भुल्लर, गुरबचन कौर, हरजिंदर कौर, जोगिंदर कौर, सुरजीत सिंह, पलविंदर सिंह, मनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।