- Hindi News
- महिला पुलिस मुलाजिम से घर में घुसकर बालियां और अंगूठी लूटी
महिला पुलिस मुलाजिम से घर में घुसकर बालियां और अंगूठी लूटी
शहरमें लुटेरों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि वह सड़क चौराहों में ही नहीं, बल्कि घरों में घुसकर लूट की वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। लुटेरों ने दिन दिहाड़े बरनाला गेट से एमएलए गुरइकबाल कौर की स्लोह कोठी की ओर जाते रास्ते पर स्थित सुखमनी एवेन्यू स्थित एक घर में घुसकर महिला से बालियां और अंगूठी छीन ली।
फिल्लौर पुलिस अकादमी में बतौर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट काम करने वाली बलविंदर कौर की शिकायत पर सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बलविंदर कौर ने बताया कि वह इन दिनों मेेडिकल लीव पर हैं तथा उनके पति जोकि पुलिस मुलाजिम हैं सुबह ही अपनी ड्यूटी पर चले गए थे।
दोपहर लगभग 11 बजे वह घर पर अकेली थीं, तो दो नौजवान बाहर का दरवाजा खोलकर अंदर गए। किचन में से उन्होंने नौजवानों देखा तथा लॉबी की ओर बढ़ी। अचानक उन्हें एहसास हुआ कि नौजवान गलत लगते हैं। इतने में 20-22 साल की उम्र के इन लुटेरों ने उन्हें डराते हुए वालियां देने को कहा, जिसका उन्होंने विरोध किया। इसके बाद लुटेरों ने जबरदस्ती उनके कानों से वालियां हाथ से अंगूठी उतार ली तथा बाहर खड़े मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।
लुटेरों ने जीन की पेंट पहन रखी थीं, जबकि एक ने नीले रंग की कमीज पहन रखी थी। सिटी पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है तथा जल्द ही लुटेरे पकड़ लिए जाएंगे।
सुखमनी एवेन्यू में लूट को अंजाम देने वाले लुटेरे बलविंदर से आसानी से वालियां अंगूठी नहीं छीन पाए। बलविंदर ने बताया कि उनका कुछ ही समय पहले एक आप्रेशन हुआ है, जिसके कारण ही वह घर पर ही थीं। एक लुटेरे ने उनके कार पोर्च में पहुंचा, तो उन्होंने लॉबी का दरवाजा बंद करने की कोशिश भी की, लेकिन इतने में लुटेरे ने दरवाजा पकड़ लिया, तो वह भी खुद पोर्च में गईं। उन्हें पता था कि अगर लुटेरे तथा वह दोनों ही घर के अंदर पहुंच गए, तो बड़ा नुकसान हो सकता है। लुटेरे ने उन्हें डराते हुए अपने ढब से कोई पिस्तौल नुमा चीज भी निकाली, लेकिन बलविंदर क्योंकि खुद पुलिस में ही हैं, उन्हें पता चल गया कि यह असली नहीं है। उन्होंने लुटेरे को धक्का दिया, तो लुटेरे ने भी उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी तथा इसी हाथापाई के दौरान उन्होंने उनके कान से वालियां तथा हाथ से अंगूठी उतार ली। इतने में दूसरा लु