- Hindi News
- ब्यूटी टेक्नीशियंस ने दी ब्यूटी केयर, मेकअप की जानकारी
ब्यूटी टेक्नीशियंस ने दी ब्यूटी केयर, मेकअप की जानकारी
लवलीहेयर एंड ब्यूटी अकादमी लुधियाना की ओर से स्थानीय दोआबा पैलेस में सेमीनार करवाया गया। इसमें बंगा नवांशहर से करीब 120 ब्यूटी पार्लर सैलून संचालकों ने भाग लिया।
सेमीनार में अकादमी के एमडी नेम अहमद सुलेमानी ने हेयर कट, रिबाउंडिंग बालों की देखभाल के संबंध में टिप्स दिए। मुंबई से आए मेकअप आर्टिस्ट दीपक सैणी ने ब्यूटी केयर मेकअप की बारीकियों की जानकारी दी। सेमीनार के प्रबंधक दीपक वर्मा ने बताया कि अकादमी की ओर से समय-समय पर ऐसे सेमीनार आयोजित किए जाते हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य तेजी से बढ़ रही हेयर एंड ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़़कर अपने भविष्य को बेहतर बनाना है। इस मौके पर प्रिंस वसंद राय, हरमन कंडा, मोनू सलमाना, सोनू, रशु काहमा, लवलीन काहमा, फैमिना बलाचौर, राणा पार्लर मजारी आदि मौजूद रहे।
बंगा में आयोजित सेमीनार में मौजूद ब्यूटी टैक्नीशंज।