- Hindi News
- केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में नए सत्र पर करवाया गया पाठ
केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में नए सत्र पर करवाया गया पाठ
स्थानीयकरियाम रोड स्थित केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में नए सत्र की शुरुआत में विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया।
इसमें रागी जत्थों ने श्री सुखमणि साहब का पाठ किया गया। इसके बाद रागी जत्था भाई फतेह सिंह नवांशहर वाले, प्रो. कर्णवीर सिंह, तख्त श्री केस गढ़ साहिब के भाई शवेग सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। उन्होंने कॉलेज की तरक्की की कामना करते हुए सभी विद्यार्थियों को मन लगा कर पढऩे के लिए प्रेरित किया। मौके पर केसी ग्रुप के चेयरमैन प्रेम पाल गांधी, वाइस चेयरमैन हितेश गांधी, सीईओ डॉ. जतिंदर सिंह बल्ल ने सत्र के दौरान विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में सफलता के टिप्स भी दिए। मौके पर प्रिंसिपल डॉ. मनीश मोहन शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. रेखा तेजी, प्रिंसिपल राजिंदर मूम, प्रिंसिपल शैली रेखी शर्मा, प्रिंसीपल बलजीत कौर, जोगा सिंह, अखिलेश शर्मा, हरविंदर सिंह परमिंदर सिंह उपस्थित थे।