पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीपीआई लड़ेगी नगर कौंसिल चुनाव

डीपीआई लड़ेगी नगर कौंसिल चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेमोक्रेटिकपार्टी ऑफ इंडिया यूनिट राहों की बैठक मोहल्ला वाल्मीकि में पार्टी के यूथ लीडर नवनीत चड्ढा, सोनू भारती ब्लाक औड़ के प्रधान जगतार भट्टी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में पंजाब प्रधान लक्की, राम लाल गिल, रौनकी राम सल्लन, हरदयाल सिंह गिल का यूनिट राहों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। लक्की ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय पुरषोत्तम चड्ढा की अगुवाई में पूरे पंजाब में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव सहित लोकल बॉडी के चुनाव लड़े जाएंगे। पार्टी को गांव स्तर, ब्लाक तहसील कमेटियां बनाकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। मनोहर लाल ने बताया कि 26 सितंबर को नवांशहर में चुनाव कमेटी गठित की जाएगी। बैठक में दीपक हंस, बूटा राम सभ्रवाल, मिंटू, जीवन भट्टी, बिट्टा आदि मौजूद रहे।

राहों में आयोजित बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता।