सोसायटी ने बच्चों को दिलवाई वॉलीबाल किट
कंज्यूमरप्रोटेक्शन सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब की ओर से यहां गुरु तेग बहादुर नगर में बैठक के दौरान वॉलीबाल खिलाड़ियों को वॉलीबाल किट दी गई।
प्रदेशाध्यक्ष दिलबाग सिंह दिलबर की देख रेख में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लोगों को उनके हकों खासकर ग्राहक हकों के संबंध में जानकारी देने के लिए जागरूक करने के लिए जहां सोसायटी मुहिम चला रही है वहीं इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए बच्चों जो कक्षा 8 या इससे ऊपर की कक्षाओं में पढ़ते हैं को सोसायटी का हिस्सा बनाना चाहिए।
इसके पहले पड़ाव के तहत वॉलीबाल टीम का गठन किया गया है, जिसमें दोआबा वेलफेयर सोसायटी के नरिदर राठौर की ओर से टीम को वॉलीबाल किट प्रदान की गई। बैठक में शमाजीत राना, गुरमुख सिंह नौरथ, जसविंदर सिंह जाडला, डा. सोनी कुमार, आरपी सिंह, दिलदार सोना, जोतदीप सिंह राठौर, लखवीर सिंह, डा. गुरमिंदर सिंह बडवाल, जीवन कुमार, अमनदीप सिंह, हरविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, सूरज प्रकाश, हरमेश कुमार, विकास कुमार, अमित कुमार भी मौजूद रहे।
यहशामिल हैं वॉलीबाल टीम में :वॉलीबाल टीम में जसविंदर सिंह, हरश, नवदीप नौरथ, राकेश कुमार, मोहन लाल, हैरी, सनदीप, दीपक, रोहन, विशाल, राहुल, सिमरनजीत, जसविंदर, गौतम, अमन आदि को चुना गया है।
खिलाडिय़ों को वॉलीबाल किटें वितरित करने के बाद सोसायटी के पदाधिकारी खिलाडिय़ों के साथ।
बंगा में दूध के 28 में से 10 सैंपल में 35 फीसद हो रही है पानी की मिलावट
नवांशहर। कंजुमर प्रोटैकशन शोशल वैलफेयर सोसाईटी की ओर से पंजाब डेयरी िवकास बोर्ड के सहयोग से बंगा में मुफ्त दूघ जांच का कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप मे डा.हरबिंदर सिंह की अगुवाई वाली टीम की ओर से दूध के कुल 28 सैंपल लिए गए, जिनमें से 18 सैंपल पास हुए जबकि 10 सैंपल में पानी की मात्रा 35 फीसद से अधिक रही। इस अवसर पर डा.जगदीप सिंह,संजीव कुमार, कमलजीत सिंह महालों, ओम प्रकाश, जसबिंदर सिंह जाडला, गुरमुख सिंह, राजेश कुमार, कपतान सिंह, आशुतोष, सतपाल शर्मा दिलबाग सिंह दिलबर उपस्थित थे।