पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काहमा से प्रैक्टिशनर्स 28 को निकालेंगे मोटरसाइकिल रैली

काहमा से प्रैक्टिशनर्स 28 को निकालेंगे मोटरसाइकिल रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकलप्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन की बैठक का आयोजन बारांदरी गार्डन में जिला प्रधान डॉ. गुरदेव सिंह पाबला की अध्यक्षता में किया गया। डॉ पाबला ने बताया कि 28 सितंबर को खटकड़कलां में शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया जाएगा, जिसके तहत गांव काहमा में जिले भर के प्रेक्टिशनर्स इकट्ठा होंगे।

इसके बाद केसरी रंग की पगड़ियां पहनकर मोटरसाइकिलों पर रैली के रूप में खटकड़कलां पहुंचेंगे। इस मौके पर केक काटकर शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया जाएगा और शहीद के बताए रास्ते पर चलने का प्रण लिया जाएगा। बैठक में डॉ. रमेश कुमार बाली, डॉ. जसविंदर सिंह, डॉ. धर्मपाल औड़, डॉ. दिलदार सिंह, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. सतनाम जौहल, डॉ. बलकार कटारिया, डॉ. यशपाल शर्मा, डॉ. कुलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।