नवरात्रों के उपलक्ष्य में नवदुर्गा पूजन
नवरात्रोंके अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजन कार्यक्रमों का आयोजन शुरू किया गया है। इसके तहत मंदिरों में नवरात्रों के अवसर पर स्नेही मंदिर में सुबह नवदुर्गा का पूजन किया गया।
दोपहर को पं. हर्षवर्धन, पं. दिनेश मिश्रा की देख रेख में हवन यज्ञ का आयोजन करवाया गया, जिसमें संगत ने आहुतिया डालीं जबकि शाम को दुर्गा स्तुति जी का पाठ हुआ। इसी तरह घास मंडी के पास सि्थत शिवाला पंडित जय दयाल मंदिर में मां दुर्गा जी के नौ स्वरूपों की पूजा के बाद आखंड ज्योति प्रचंड की गई। सुबह पं. भगवान दास द्वारा नवमहापुरायण जी का पाठ आरंभ करवाया गया। दोपहर बाद महिलाओं ने श्री दुर्गा स्तुति जी का पाठ किया मां की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर अशोक वर्मा, विजय वर्मा, सुनील बहिल, बहादुर चंद अरोड़ा, गगन, अजय, शिव कुमार, जगदीश कुमार, सुनील, पुनीत, प्रवीन, राकेश, शिवा जी आदि के साथ महिलाएं हाजिर रही। इसी तरह शिव मंदिर कच्चा टोबा में दुर्गा स्तुति जी का पाठ किया गया।
नवांशहर के स्नेही मंदिर में चल रहे हवन यज्ञ में आहुतियां डालते हुए भक्तजन।