नाबालिगा को घर से भगाया, नामजद
नवांशहर|थाना बलाचौरपुलिस ने एक नाबालिग युवती को बहला फुसला कर घर से भगाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवति के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी जिसकी उम्र 16 साल है 21 सितंबर को घर से कही चली गई। वे शाम के समय जब घर वापित आए तो उनकी प|ी ने इस संबंध में उन्हें जानकारी दी। पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि उसे यकीन है कि उसकी बेटी को वार्ड नंबर 4 बलाचौर का रहने वाला पवनदीप उर्फ काका बहली फुसला कर कहीं ले गया है, क्योंकि जबसे उनकी बेटी घर से लापता है तभी से काका भी गायब है। यही नहीं उसने शिकायत में कहा है कि पवनदीप उनकी बेटी पर पहले से ही बुरी नजर रखता था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कारवाई शुरू कर दी है।