- Hindi News
- आर्य कालेज ने डीएवी फिल्लौर को पांच विकेट से हराया
आर्य कालेज ने डीएवी फिल्लौर को पांच विकेट से हराया
स्थानीयआरके आर्य कालेज के मैदान में वीरवार को गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी के तीन दिवसीय इंटर कालेज मुकाबले शुरू हुए। क्रिकेट बालीवाल के इन मुकाबलों के पहले दिन आरके आर्य कालेज की टीम ने डीएवी फिल्लौर की टीम को शिकस्त दी।
क्रिकेट मैच में डीएवी फिल्लौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 82 रन बनाए, जबकि आर्य कालेज की टीम ने 16 ओवरों 83 रन बनाकर पांच विकेट से यह मैच जीत लिया। आरके आर्य कालेज की ओर से मोहित ने नाबाद 21 हरसिमरजीत ने 15 रन बनाए, जबकि हेमंत ने सात रन देकर चार विकेट चटकाए। डीएवी फिल्लौर की ओर से सबसे अधिक 25 रन गगन ने बनाए। इसी तरह बालीवाल के मैच में आरके आर्य कालेज की टीम ने सीधे सेटों में डीएवी फिल्लौर की टीम को 25-12 25-15 से हराया।
इस दौरान समाज सेवक बख्तावर सिंह, कालेज प्रिंसिपल डा. एसके बारिया कालेज शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख प्रो. एएस गिल ने मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाडिय़ों के साथ मिलकर उनकी हौंसला अफसाई की। मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सेके्रटरी पीके सरीन, एडवोकेट राकेश जोशी, प्रो. एसके पुरी, प्रो. जसविंदर सिंह, प्रो. सतविंदर सिंह, विशाल मेहता भी उपस्थित थे।
क्रिकेट मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी यादगार फोटो खिंचवाते हुए।