पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दशहरा उत्सव को लेकर हुआ झंडा पूजन

दशहरा उत्सव को लेकर हुआ झंडा पूजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर| दशहराउत्सव कमेटी नवांशहर की ओर से स्थानीय चंडीगढ़ रोड पर मनाए जा रहे दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में वीरवार को झंडा पूजन किया गया। कमेटी संरक्षक बाबू हरबंस लाल, प्रधान संतराम साहनी जनरल सेके्रटरी डा. हरमेश पुरी ने बताया कि दशहरा मैदान में 16वां सलाना दशहरा 03 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। वीरवार को सुबह पं. हर्षवर्धन तथा पं. दिनेश मिश्रा ने विधि विधान से स्नेही मंदिर में वीर हनुमान जी के झंडे का पूजन करवाया। झंडा पूजन के बाद शोभायात्रा निकाल दशहरा मैदान में झंडा स्थापित किया गया। इस मौके पर सुरिंदर खोसला, तिलक राज शर्मा, दिनेश गौतम, जेके दत्ता, मोद्य प्रकाश पाठक, डा. अश्वनी धीर, प्रो. अजीत सरीन, कार्तिक कौशल, मुकंद हरि, बहादुर चंद अरोड़़ा, सुरेश नैय्यर, राजेश भारद्वाज, डा. शिव कुमार तेजपाल, पूर्व नगर कौंसिल प्रधान राजिंदर चोपड़ा, मनजिंदर वालिया, सतीश तेजपाल आदि हाजिर रहे।

स्नेही मंदिर में झंडा पूजन के अवसर पर उपस्थित दशहरा उत्सव कमेटी के पदाधिकारी।