पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिटी पुलिस ने बस स्टैंड पर की सामान की चैकिंग

सिटी पुलिस ने बस स्टैंड पर की सामान की चैकिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौकसीकेतहत सिटी पुलिस ने बस स्टैंड पर चैकिंग अभियान चलाया। थाना सिटी नवांशहर के प्रभारी राज कुमार ने बम रोधी दस्ते के साथ बस स्टैंड पर सवारियों के सामान की चैकिंग ली। इसके अलावा बसों को भी जांचा गया।

हालांकि एसएचओ राज कुमार ने इसे रूटीन की चैकिंग बताया है। यहां बस स्टैंड पर यात्रियों के सामान की जांच के दौरान लोगों से अपील करते हुए एसएचओ ने कहा कि बस चालक, कंडक्टर आैर यात्रियों को अग कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस सामान दिखते हैं तो इसकी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी जाए। अगर हो सके तो स्थानीय पुलिस स्टेशन में तुरंत इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर किसी तरह का लावारिस सामान रखना है या वाहन पार्क करता है तो उस पर नजर रखें। यदि लंबे समय तक कोई अपना छोड़ा गया सामान या गाड़ी लेने नहीं आता तो तुरंत 100 नंबर पर फोन करें। ऐसा करके हम अपना, आसपास के लोगों देश की भलाई के लिए काम कर सकते हैं। उन्होंने अपील की कि कभी भी किसी भी तरह का डर या दहशत का माहौल पैदा करें पैदा होने दें। आपातकाल में पुलिस की मदद लें।

रेलवे स्टेशन पर जांच से पहले टीम को निर्देश देते एसएचओ राज कुमार।

खबरें और भी हैं...