नशे के लिए मामा आैर बुआ के लड़के करते थे बाइक चोरी
पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के 3 लोग पकड़े, १० बाइक मिलीं
सिटीपुलिसने शहर के अलावा जिले आैर जिले के आसपास के क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से १०मोटरसाइकिलबरामद किए हैं। आरोपियों में आपस में बुआ आैर मामा के बेटे मिलकर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी किया करते थे।
डीएसपी मुख्तयार राय ने बताया कि एएसआई मनजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी की तरफ से मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को चोरी के मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान गांव काहलों के रहने वाले पुरुषोत्तम सिंह, गांव मल्लपुर अड़कां के रहने वाले राजविंदर सिंह आैर अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चोर गिरोह के सदस्यों से की गई शुरुआती पूछताछ में उनके कब्जे से चोरी के 9 मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई है। इसके अलावा आरोपियों के पास मोटरसाइकिल के लॉक खोलने वाली चाबियां भी मिली हैं। डीएसपी ने बताया कि सभी लोग मोटरसाइकिल चुराने में माहिर थे। आंख झपकते ही यह बाइक गायब कर देत थे
नवांशहर में पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपी आैर इनसे बरामद की गईं बाइक्स। पुलिस आरोपियों से आैर वारदातों के बारे पूछताछ कर रही है।
नशे की लत पूरी करने
के लिए करते थे चोरी
एएसआईमनजीत सिंह ने बताया कि गिरोह के सरगना पुरुषोत्तम सिंह गांव मल्लपुर अड़कां के रहने वाले अमनदीप सिंह के मामा का लड़का है। ये दोनों नशा करने के आदी हैं अपने साथी राजविंदर सिंह के साथ मिल कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी चोरी किए गए मोटरसाइकिल के पार्ट्स नशे की लत पूरी करने के लिए बेचा करते थे। तीनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इससे आरोपियों से ओर बरामदगी होने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से आरोपी पुरुषोत्तम इस चोर गिरोह का मुख्य सरगना है जो मोटरसाइकिल को चाबी लगाकर लॉक खोला करता था। जबकि मोटरसाइकिल को मौके से भगाने में उसके दो साथी उसका साथ दिया करते थे। एसएचओ राज कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल का नंबर बदल देते थे या फिर ऐसे ही इधर-उधर घूमा करते थे। कहीं बेआबाद स्थान पर मोटरसाइकिल को खड़ा करते उसके पार्ट्स बाजार में बेच दिया करते थे।