घटना की फुटेज फिर भी पुलिस 7 दिन में ढूंढ नहीं पाई अकुल को
नवांशहरकीअदालत में चार फरवरी को पेशी के बाद फरीदकोट जाते समय गांव चक्कदाना के पास से गैंगस्टर अकुल को उसके साथी एक मिनट में छुड़ा ले गए थे पर गैंगस्टर का पता लगाने में पुलिस ने एक हफ्ता लगा दिया लेकिन अकुल खत्री को ढूंढ नहीं पाई।
पुलिस के हाथ करीब 1 मिनट की सीसीटीवी वीडियो फुटेज लगी है, जिसमें वारदात के सारे सीन कैद हैं। सीसीटी कैमरा वारदात स्थल से करीब 50 मीटर से अधिक दूरी पर लगा था, जिसके चलते फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ नजर नहीं रहे। मगर करीब 30 से 38 सैकेंड की फुटेज साफ है। इसमें अकुल खत्री को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने आए कार सवार चार आरोपियों में से तीन कार से उतरकर पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई करते आैर फायर करने के बाद अकुल को लेकर फरार होते दिखते हैं। यही नहीं फुटेज में अकुल के अलावा कुल चार आरोपी सक्रिय भूमिका निभाते नजर रहे हैं।
डीएसपी दफ्तर के पास से ली गई टैक्सी में वही युवक दोनों पुलिस कर्मचारियों आैर अकुल के साथ टैक्सी में सवार हुआ था। बाद में जब कार सवार युवक अकुल को छुड़वाने आए तो उसी युवक ने अकुल को छुड़वाने में भूमिका अदा की। हालांकि पुलिस को मिली वीडियो से वारदात के संबंध में तो जानकारियां मिली हैं।
मगर वीडियो फुटेज दूर से रिकार्ड होने की वजह से किसी का भी चेहरा साफ नजर नहीं रहा। डीएसपी सिटी मुखत्यार राय का कहना है कि पुलिस को मिली वीडियो फुटेज से वारदात के संबंध में अहम जानकारियां मिली हैं। इनके जरिए गैंगस्टर आैर उसके साथियों को गिरफ्तार करने में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगने की उम्मीद है।