गौधन की रात को ढुलाई पर पाबंदी के आदेश
नवांशहर | अतिरिक्तजिला मजिस्ट्रेट परमजीत सिंह ने पंजाब गाय सेवा कमीशन की तरफ से गाय हत्या और गाय तस्करी जैसी गैर कानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए दिए आदेशों के अंतर्गत जिले में गाय धन की रात्रि ढुलाई पर दफा 144 के अंतर्गत पूर्ण पाबंदी के हुक्म जारी किए हैं। आदेशों में जिले की हद के अंदर सुबह सूरज चढऩे से पहले और शाम सूरज डूबने के बाद गाय वंश की ढुलाई की मनाही होगी। इसके साथ ही जिले के में गौवंश पालकों को अपने इलाकों के पशु पालन अफसर के पास गौवंश की रजिस्ट्रेशन करवाने की भी हिदायत की है। विस्तृतपेज-2