मनरेगा के लिए 37 करोड़ रुपए का बजट भेजा: डीसी
डिप्टीकमिश्नरविपुल उज्जवल ने मनरेगा स्कीम का मूल्यांकन करते हुए जिले के लिए अगले वित्त वर्ष में 37.4 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट मंजूरी के लिए भेजा।
वित्त वर्ष 2015-16 में मनरेगा के अंतर्गत 10 फरवरी तक 11.42 करोड़ रुपए खर्च गए। जिले में मनरेगा के अंतर्गत विकास कामों की संभावना है। उन्होंने कहा कि जिले में मौजूद 25,780 जॉब कार्डों को बढ़ाने के लिए इस साल के आखिर तक हर ग्राम पंचायत पर 30-30 नए जॉब कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य है।
इसके अलावा मनरेगा को लेकर जागरूकता लाने के लिए गांव स्तर पर हर शुक्रवार रोजगार दिवस मनाने का फैसला लिया गया। चालू वित्त वर्ष में 3,16,362 दिहाड़ियां लगवाई गईं। इस वक्त मनरेगा के अंतर्गत 543 काम चल रहे हैं। डिप्टी सीईओ जिला परिषद प्रीत इन्द्र बैंस ने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत जिले में बनाए जा रहे सेवा केन्द्रों में से सड़ोआ और आैड़ में और जुलाह माजरा, झिंगड़ां, खुर्द, नानोवाल कंडी, मांगट डिंगरियांं, पद्दी मट्टवाली, भीन, करियाम, शाहिबाज़पुर, चांदपुर रुड़की कलां, हियातपुर जट्टां और मंगूपुर में सेवा केंद्र निर्माण अधीन है।