पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहीद भगत सिंह पंजाब गेम्ज में भाग लेंगे पंजाब के 242 खिलाड़ी

शहीद भगत सिंह पंजाब गेम्ज में भाग लेंगे पंजाब के 242 खिलाड़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीदभगतसिंह पंजाब गेम्ज (मैन-वूमैन) 14 से 19 फरवरी तक होंगी। इसमें पंजाब के विभिन्न जिलों की टीमें भाग लेंगी। एथलेटिक कोच मलकीत सिंह ने बताया कि जिला शहीद भगत सिंह नगर से 242 खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा लेंगे। एथलेटिक्स में 16 लड़के और 15 लड़कियां, बैडमिंटन में 5 लड़के और 5 लड़कियां, बाक्सिंग में 5-5 लड़के-लड़कियां, टेबल टेनिस में 5 लड़कियां, कुश्ती फ्री स्टाइल आैर ग्रीको रोमन स्टाइल में 16 लड़के हिस्सा लेंगे। इसके अलावा बास्केटबाल में लड़कों की टीम, फुटबाल में लड़के-लड़कियों की टीम, हॉकी में लड़कों की टीम, हैंडवाल में लड़के और लड़कियों की टीम, कबड्डी लड़के-लड़कियां, कबड्डी लड़के-लड़कियां की टीम और वालीबॉल लड़कों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन खेलों के मुकाबले लुधियाना, संगरूर, बठिंडा, मोहाली, जालंधर, अमृतसर, पटियाला जिलों के खेल मैदानों पर होंगे।

खबरें और भी हैं...