पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माडल हेल्थ डिस्ट्रिक्ट के साथ गलियां आैर सड़कें जल्द बनाई जाएंगी: वाहद

माडल हेल्थ डिस्ट्रिक्ट के साथ गलियां आैर सड़कें जल्द बनाई जाएंगी: वाहद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मार्कफैडचेयरमैनआैर हलका इंचार्ज जरनैल सिंह वाहद ने कहा कि हलके के विकास कामों के लिए ग्रांट की कमी नहीं आने दी जाएगी। नवांशहर को माडल हैल्थ डिस्ट्रिक्ट बनाने, गांवों आैर शहरों की गलियों सहित सड़कों को पक्का करने के काम में तेजी लाई जाएगी।

वह शुक्रवार को चंडीगढ़ रोड पर अपने दफ्तर में नगर कौंसिल नवांशहर को 1 करोड़ 35 लाख की राशि का चैक देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शहर के विकास के लिए करीब 5 करोड़ के काम इसी महीने शुरू करवा दिए जाएंगे।

इसकी पहली किश्त के रूप में यह राशि जारी की जा रही है। इसके अलावा शहर में सीवरेज आैर वाटर सप्लाई के प्रोजेक्ट तथा बारादरी के नवीनीकरण का काम भी जल्दी शुरू करवाया जाएगा। जरनैल सिंह वाहद ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार इस साल के खत्म होने से पहले ही इन सभी कामों को मुकम्मल करवाएगी। मौके पर नगर कौंसिल के ईओ परमजीत सिंह, गुरबख्श खालसा, पार्षद परम खालसा, कुलविंदर सिंगला, हरमेश पुरी, मोहन सिंह, श्याम सुंदर जाडला, कुलजीत, जसविंदर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल 20 फरवरी को बिस्त दोआब नहर के नवीनीकरण का नींव पत्थर रखने के उपरांत फिर से एक बार नवांशहर का दौरा कर सकते हैं। इसमें क्षेत्र की अन्य विकास योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणाएं होंगी। रखनेके उपरांत फिर से एक बार नवांशहर का दौरा कर सकते हैं। इसमें क्षेत्र की अन्य विकास योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणाएं होंगी।

नवांशहर कौंसिल के ईओ को विकास के काम कराने के लिए शिअद के हलका इंचार्ज जरनैल सिंह वाहद ने एक करोड़ 35 लाख रुपए का चैक सौंपा। इस पैसे को मॉडल हेल्थ डिस्ट्रिक्ट प्रोजैक्ट सहित सड़कें बनाने पर खर्च किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...