पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेलेंटाइन डे = फेसबुक+व्हट्सएप

वेलेंटाइन-डे = फेसबुक+व्हट्सएप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल आैर आई लव यू वाले टेडी गिफ्ट आइटम से सजे बाजार

इज़हार-ए-मोहब्बत

वेलेंटाइन-डेकोलेकर गिफ्ट्स से शहर की दुकानें सज गई हैं। अलग-अलग गिफ्ट गैलरीज में छोटे से लेकर विशाल कद के टेडीबियर, फ्लॉवर स्टिक, लव बर्ड, म्यूजिकल आइटम, ग्रीटिंग कार्ड, चॉकलेट्स, हार्ट स्टिक, कपल शोपीस, आर्चीज कार्ड, फोटो फ्रेम समेत कई उपहार उपलब्ध हैं। यह युवाओं का ध्यान अपनी ओर खींचते नजर रहे हैं। वहीं सोशल साइट फेसबुक आैर व्हट्सएप पर भी वेलेंटाइन-डे का खुमार दिखाई देने लगा है। टीनएजर्स की ओर से वैलेंटाइन-डे स्पेशल मैसेज एक-दूसरे के ग्रुप में डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही संडे के दिन वैलेंटाइन डे आने से कालेज के यूथ में निराशा भी है। गिफ्ट सेंटर संचालक लाली, काजल फ्लावर के काजल, लाली फ्लावर के सोनू, कोठी रोड के अश्वनी खुल्लर, ओम प्रकाश चोपड़ा ने बताया कि इस बार भी विभिन्न कंपनियों ने बेहतर गिफ्ट आइटम मार्केट में उतारी हैं।

30 रुपए में बिक रही गुलाब स्टिक

मार्केटमें लाल गुलाब, पीला गुलाब, सफेद गुलाब इस समय 20 से लेकर 50 रुपए तक में बिक रहा है। फूलों का गुलदस्ता 300 से लेकर 1000 रुपए में उपलब्ध है। वहीं आर्टीफिशियल फूल 10 से लेकर 100 रुपए में मिल रहे हैं।

खबरें और भी हैं...