पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वादा था दो महीने में बना देंगे सड़क छह महीने बाद भी काम शुरू नहीं

वादा था दो महीने में बना देंगे सड़क छह महीने बाद भी काम शुरू नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहों-जाडलासड़काका निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इस सड़क की मरम्मत को लेकर बनी राहों-जाडला संघर्ष कमेटी ने 2 महीने तक सड़क बनाने को लेकर संघर्ष किया था। 10 अगस्त को लगाए जाम के दौरान शिअद हलका इंचार्ज जरनैल सिंह वाहद ने दो महीने के भीतर सड़क बनाने का वादा किया था पर 6 महीने बीतने पर भी इसका काम शुरू नहीं हो पाया।

इसे लेकर हलका इंचार्ज वाहद का कहना है कि सड़क नाबार्ड द्वारा बनाई जानी है। इस वजह से कुछ देरी हुई है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ तरसेम राज ने बताया कि राहों-जाडला रोड की लंबाई करीब 11.70 किलोमीटर है। इस सड़क पर दरिया सतलुज से निकलने वाली दो डिस्ट्रीब्यूट्री होकर गुजरती हैं। इसके चलते लोक निर्माण विभाग की प्रपोजल पुलों जिनकी मौजूदा समय में चौड़ाई करीब सवा 7 मीटर है, को बढ़ाकर 10-10 मीटर किया जाना है। इसके अलावा सडक़ में पड़े गड्ढों में पैचवर्क करके यहां री-कोटिंग की जानी है। जिसके तहत यहां बीएम बीसी (लुक-बजरी पत्थर) की करीब 2 या ढाई इंच मोटी परत बिछाई जानी है। करीब 8.84 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के तहत करवाए जाने वाले इस प्रोजेक्ट के तहत सड़क पर लेयर बिछाने के अलावा पुलों की चौड़ाई भी बढ़ाई जानी हैं। उन्होंने बताया कि सड़क बनाने का वर्क आर्डर जारी किया जा चुका है। लुक प्लांट बंद होने की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया है, मार्च 15 के बाद काम शुरू होगा जबकि पुल बनाने का टैंडर लगा दिया गया है और जल्द ही टैंडर खुलने पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।

गड्ढे पड़ने के चलते राहों-जाडला सड़क चलने लायक नहीं बची है।

राहों-जाडला कमेटी कर रही है रोड के लिए संघर्ष

राहों-जाडलारोड पर स्थित विभिन्न गांवों के लोगों और विभिन्न पंचायतों के सहयोग से राहों-जाडला संघर्ष कमेटी का गठन किया गया था। इसके तहत सड़क निर्माण को एक मिशन बनाकर लोगों को जोड़ा गया। 10 अगस्त को संघर्ष के तहत राहों में विशाल धरना दिया गया जहां पहुंचे हलका इंचार्ज वाहद ने सड़क का निर्माण जल्द करवाने का आश्वासन दिया था पर बाद में बस सड़क पर पैच ही लगवाए गए थे।

इस वजह से टूटी सड़क

पिछलेकुछ महीनों से दिन के समय राहों-नवांशहर रोड पर भारवाहक वाहनों के जाने के पाबंदी के चलते भारवाहक वाहन राहों-जाडला रोड के जरिए हाइवे पर चढ़ते हैं मगर सड़क उस कद्र मजबूत नहीं थी। इसके चलते हालात यह हैं कि सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और इसमें गहरे गड्ढे भी हैं। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...