शराब की 24 बोतल के साथ दो अरेस्ट
नवांशहर| थानाराहों पुलिस ने अवैध रूप से रखीं गईं शराब की 24 बोतल बरामद करके दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई इंदरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी की ओर से गश्त के दौरान गांव छोकरां क्षेत्र में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके पास से कुल 12 बोतल शराब बरामद की है।