बीएमपी स्कूल में प्ले-वे विंग शुरू
कस्बाबंगाके भगवान महावीर पब्लिक स्कूल ने कोट फतूही में स्टेट बैंक आफ इंडिया के पहली मंजिल पर स्कूल के प्ले वे विंग का उद्घाटन संत बलवीर सिंह तथा आरएसएस के प्रदेश सह संघचालक रिटा. ब्रिगेडियर जगदीश सिंह गगनेजा ने किया।
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। संत बलवीर सिंह ने लोंगो को अच्छे स्कूलों में बच्चे भेजने के लिए प्रेरित किया। रिटा. ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा ने संस्कृति को बचाने तथा शिक्षा को बेहतर करने के विषय पर जानकारी दी। स्कूल के 200 बच्चों को अकादमिक तथा विभिन्न गतिविधियों के लिए सम्मानित किया। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर प्रतिभा दिखाई। मौके पर स्कूल प्रधान नरिंदर कुमार जैन, सचिव केशव तथा डायरेक्टर वरुण जैन ने संजय विरमानी को साइंस विषय पर मिले बाल पुरस्कार की चर्चा की। अंत में स्कूल प्रिंसिपल के.वसुधा संजीव कुमार, गुरमेज राम सरपंच, राजेश, पंकज ने कार्यक्रम में आए लोंगो का आभार जताया।