- Hindi News
- National
- मां सरस्वती के पाठ से इंसान को मिलती है एकाग्रता स्मरण शक्ति : पं. हर्षवर्धन
मां सरस्वती के पाठ से इंसान को मिलती है एकाग्रता स्मरण शक्ति : पं. हर्षवर्धन
सरस्वतीमांको हमारी बुद्धि, प्रज्ञा तथा मनोवृत्तियों की संरक्षिका माना जाता है। इसका जन्म बसंत पंचमी को माना जाता है। इसलिए इस दिन विशेष पूजन किया जाता है। मां सरस्वती जी का पूजन शनिवार को विभिन्न स्थानों पर मनाया गया।
प्रवासी भारतीयों की ओर से शहर में शुगर मिल के पास, गुरु तेग बहादुर नगर, बंगा रोड, गढ़शंकर रोड पर किया गया। शुक्रवार को सारी रात मां सरस्वती जी का गुणगान होता रहा। इसके बाद दोपहर बाद शहर में नाचते गाते एक-दूसरे पर गुलाल फेंकते हुए मां सरस्वती जी के भक्त सतलुज दरिया पर प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचे।
शिवाला पं. जय दयाल ट्रस्ट घास मंडी के पं. भगवान दास ने बताया कि देवी दुर्गा के नौ अवतारों में से सबसे अहम अवतार सरस्वती मां का माना जाता है। जबकि स्नेही मंदिर के पं. हर्षवर्धन दिनेश मिश्रा ने बताया कि देवी सरस्वती के पाठ से ही इंसान को वह एकाग्रता और स्मरण शक्ति मिलती है जो उसे जीवन में सफल बनाती है।
शनिवार को बंगा रोड पर स्थित गुरु तेग बहादुर नगर में प्रवासी मजदूर यूनियन की ओर से बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती पूजन करवाया गया। प्रवासी मजदूर यूनियन के नेता हरी राम, प्रवीन कुमार हरे लाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात को माता का जागरण हुआ, संगत के लिए लंगर भी लगाया गया। शनिवार सुबह पूजन हवन यज्ञ हुआ इसके बाद दोपहर को माता सरस्वती जी की प्रतिमा को सतलुज दरिया में विसर्जन कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर नवयुवक सरस्वती पूजा सेवा समिति की ओर से गढ़शंकर रोड पर स्थित गुरुद्वारा टाहली साहिब के पास आठवां विशाल पूजा समारोह करवाया गया। शुक्रवार को देर रात को मां सरस्वती जी की महिमा का गुणगान किया गया। शनिवार को पं. भगवान दास की ओर से सरस्वती जी का पूजन तथा हवन यज्ञ करवाया गया। इसके बाद दोपहर बाद को मां सरस्वती जी की प्रतिमा सतलुज दरिया में विसर्जन किया गया। मौके पर नंद किशोर चौहान, गोपाल चौहान, अवध किशोर चौहान, भगवान चौहान, नंद किशोर चौहान, जुगल किशोर चौहान, बलिराम चौहान, वृज किशोर चौहान जितेंद्र चौहान, बबलू चौहान, संजय, जैशवाल, रामेश्वर जैशवाल, मुलजिशवाल, विनोद गुप्ता, रामाकांत, राम वृक्ष यादव आदि हाजिर रहे। इसी प्रकार से शुगर मिल कालोनी केसी ग्रुप के हास्टल में रहने वाले विद्यार्थियों की ओर से भी सरस्वती पूजन करवाया गया।
मां के भजनों पर झूमते हुए भक्तजन शहर से होते हुए सतलुज पर पहुंचे और मूर्ति िवसर्जन िकया -भास्कर
मां सरस्वती जी की प्रतिमा को दरिया सतलुज पर विसर्जन के लिए ले जाते हुए भक्तजन।