राष्ट्रीय लोक अदालत में सहमति से निपटाए बीस मामले
बैंकचैकबाउंस (138 एनआई एक्ट-1881) और बैंकों की वसूली बाबत चलने वाले झगड़ों के निपटारों के लिए जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी द्वारा शनिवार को लगाई गई राष्ट्रीय लोक अदालत दौरान 50,67,854 रुपए के अवार्ड सुनाए गए।
जिला और सेशन जज बीके मेहता की सरपरस्ती में लगाई इस राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी देते जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की सचिव कम सीजेएम शिखा गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित नवांशहर में दो बैंच लगाए गए थे। इनमें से एक बैंच का नेतृत्व अतिरिक्त जिला सेशन जज नीलम अरोड़ा ने किया जबकि बैंच में एडवोकेट अनूप कुमार सरीन और रोहत बस्सी शामिल थे। दूसरे बैंच का नेतृत्व सिविल जज तनवीर सिंह ने किया जबकि बैंच के दूसरे सदस्यों में एडवोकेट बलदेव राज और युद्धवीर बजाज भी मौजूद थे। गोयल के अनुसार शनिवार को 20 मामलों का दोनों पक्षों की आपसी सहमति के साथ निपटारा करवाया गया जिस दौरान 50.67 लाख रुपए के अवार्ड सुनाए गए।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत अदालती और प्री-लिटीगेटिव स्टेज पर आए झगड़ों को निपटारों का उपयुक्त मंच है जहां समय की भी बचत होती है।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान मामलों की सुनवाई करते न्यायिक अधिकारी और पैनल में शामिल एडवोकेट्स। -भास्कर