किसी भी क्षेत्र में लड़कियां लड़कों से कम नहीं : रछपाल सिंह
नवांशहर| गांवकाहमा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं में करवाए कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ पेंटिंग मुकाबले के मेधावी छात्र सम्मानित किए। प्राइमरी हेल्थ सेंटर सुज्जों के एसएमओ डॉ. रछपाल सिंह की ओर से प्रशंसा पत्र देकर उनको प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने बताया कि लड़कियों को आगे बढ़ने से रोका जाए और उनको पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए। आज देश में लड़कियां हर पक्ष में आगे रह रही हैं। लड़कियां आज हर क्षेत्र में लड़कों की भांति ही देश का नाम चमका रही है। ब्लाक के बीईई हेमंत कुमार और मल्टीपर्पज राज कुमार ने कहा कि हमें लड़कियों को किसी भी तरह से लड़कों से कम नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या, नशों, कैंसर और अन्य बीमारियों की रोकथाम, इलाज और लक्षणों संबंधी जानकारी दी। मौके पर स्कूल प्रिंसिपल अलका रानी, हितेश, गुरपाल चंद, किरना रानी, राम किशन, हरविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, बलविंदर कौर आदि हाजिर रहे।