निवट सिक्योरिटी गार्ड स्टूडेंट्स ने पुलिस के साथ ट्रैफिक कंट्रोल किया
नवांशहर| नोबलइंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड वोकेशनल ट्रेनिंग नवांशहर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सिक्योरिटी गार्ड ट्रेनिंग करने 16 गांवों के नौजवानों ने इंस्टीट्यूट के निदेशक अश्वनी जोशी के नेतृत्व में ट्रैफिक कंट्रोल प्रोजेक्ट किया। सबसे पहले निवट की 2 टीमों ने एसएचओ राज कुमार को रिपोर्ट की और दिशा-निर्देश लिया। इसके बाद स्टूडेंट्स ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर मंजीत सिंह के नेतृव में चंडीगढ़ चौक और अंबेडकर चौक में ट्रैफिक कंट्रोल की ट्रेनिंग ली। जोशी ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि बेरोजगार युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार के लायक बनाया जाए। इस मौके बब्बू शेखुपुर, बलकार सजावलपुर, बलविंदर नुरपुरमण्ड, दविंदर भीन, दीपक शेखूपुर, गुरचरण आलोवाल, गुरमीत तेजोवाल, हरमेश कऱीहा, हरविंदर जस्सल करीहा, मनजोत शेखुपुर, मनवीर साहलों, परमिंदर कमाम, पिंका, रजत सलोह, तरलोचन साहलों, कमल सलोह, परमिंदर कमाम, सुखविंदर, हरप्रीत, रणवीर बैरसां कलां, सुनील करियाम आदि शामिल रहे।