पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेलों में बंद सिखों की रिहाई के लिए मार्च

जेलों में बंद सिखों की रिहाई के लिए मार्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबसहितदेश भर की जेलों में बंद और अपनी सजा पूरी कर चुके सिख युवकों की रिहाई की मांग को लेकर मंगलवार को जिले की विभिन्न सिख संगठनों के सदस्यों ने चंडीगढ़ रोड पर गुरुद्वारा सिंह सभा से डीसी कांप्लेक्स तक मार्च निकाला।

इसके बाद संगठनों के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम जीए टू डीसी गीतिका सिंह को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व गुरुद्वारा साहिब में की गई बैठक को यूनायटेड अकाली दल के स्टेट कमेटी सदस्य जत्थेदार बहादुर सिंह भारटा, कलगीधर सेवक जत्था के जसविंदर सिंह काहमा, एसएसएस नेता परम सिंह खालसा, एसजीपीसी मेंबर महिंदर सिंह हुसैनपुर, एसजीपीसी सदस्य गुरबख्श सिंह खालसा, सिश मिशनरी कालेज, गुरचरन सिंह बसियाला ने संबोधित किया।

उक्त नेताओं ने कहा कि काले दौर के दौरान बहुत से सिख युवकों को पकड़ कर जेलों में बंद कर दिया गया था। उनमें से कई सिख युवक अब भी पंजाब के अलावा देश की कई अन्य जेलों में बंद हैैं, जो अपनी सजा पूरी कर चुके हैैं। सजा काटने के बावजूद जेलों में उन्हें बंद रखना लोकतंत्र के खिलाफ है।

इस समय पंजाब चंडीगढ़ की जेलों में चार दिल्ली, यूपी कनार्टक की जेलों में एक एक सिख कैदी बंद है, जो अपनी सजा पूरी कर चुके हैैं। यही नहीं कई कैदियों की नजरों की रोशनी तक जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को पंजाब की जेलों में सजा काट चुके कैदियों को तो तुरंत रिहा करना चाहिए साथ ही देश की अन्य जेलों में सजा खत्म कर चुके सिख कैदियों की रिहाई के लिए भी कोशिश करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इन सभी कैदियों के बच्चे भी बड़े हो चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें रिहा करके लोकतंत्र का गला दबाया जा रहा है। इस मौके पर डा. कश्मीर सिंह, हरबंस सिंह तेग, दविंदर सिंह, तिरलोचन सिंह, सुखदेव सिंह, जसविंदर कौर, दलजीत कौर, वरिंदर कौर, हरजिंदर सिंह, कश्मीर सिंह नूरपुरी, अवतार सिंह, बिमला कुमारी, भुपिंदरपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलदेव सिंह, मुख्तयार सिंह, दीपक सिंह, सुखमिंदर सिंह और अन्य उपस्थित थे।

सिख संगठनों ने चंडीगढ़ रोड पर गुरुद्वारा सिंह सभा से डीसी कांप्लेक्स तक मार्च निकाला। -भास्कर