पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने प्रेशर हार्न वाले वाहनों के चालान काटे

पुलिस ने प्रेशर हार्न वाले वाहनों के चालान काटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैफिकपुलिसअधिकारियों ने मंगलवार को वाहनों की चेकिंग की। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज रविंदर कुमार ने बताया कि नेहरू चौक में नाके लगाकर प्रेशर हार्न लगे वाहनों के चालान काटे गए। उन्होंने लोगों से स्पीड लिमिट का इस्तेमाल, रात में डिप्पर लाईट का इस्तेमाल, शराब पीकर वाहन चलाने, प्रैशर हार्न पर लगी पाबंदी का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने मार्ग से गुजरते वाहनो के चालकों को सीट बैल्ट डालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को मार्ग से गुजरते भारी वाहनों गन्ना मिल को जाते ट्रैक्टर-ट्रालियों को रिफ्लेक्टर लगाने का काम पुलिस प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारी वाहनों बसों की जांच कर प्रेशर हार्न पर लगी पाबंदी के आदेशों का पालन किया जा रहा है। इस मुहिम के तहत वाहन चालकों द्वारा खुद प्रेशर हार्न उतारे जा रहे हैं। इस मौके पर एएसआई प्रवीन कुमार, हरभजन दास, सुखविंदर सिंह, पवन कुमार और अन्य उपस्थित थे।

नवांशहर के नेहरू गेट चौक पर प्रेशर हार्न वाले वाहनों के चालान काटती पुलिस।