- Hindi News
- 33 अंधे कत्ल अनट्रेस बनाकर फाइलें बंद कर चुकी है पुलिस
33 अंधे कत्ल अनट्रेस बनाकर फाइलें बंद कर चुकी है पुलिस
14 साल में 69 लापता लोगों के घरवालों को एक मंच पर लाएगी सीपीआईएमएल
भास्करन्यूज | नवांशहर
नवांशहरसे पिछले चौदह साल (2001 से लेकर अक्तूबर 2014) के दौरान 69 लोग लापता हुए हैं, जिनके बारे में अभी तक पुलिस कुछ नहीं पता लगा पाई है। इसके अलावा 33 ऐसे अनसुलझे अंधे कत्ल के मामले भी हैं, जिनमें पुलिस आरोपियों के बारे में पता नहीं लगा पाई और इन्हें अनट्रेस बताकर फाइलें बंद कर दी गई हैं।
यह जानकारी सीपीआईएमएल (न्यू डेमोक्रेसी) नेता जसबीर सिंह दीप को जिला पुलिस ने आरटीआई के जरिए दी है। पार्टी अब इन सभी 69 परिवारों के लोगों तथा लापता हुए अन्य लोगों को एक मंच पर लाकर संघर्ष की रणनीति बनाने पर विचार कर रही है। जसवीर सिंह दीप ने बताया कि उन्होंने आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी कि जिले के कितने लोग लापता है और कितने कत्ल अनट्रेस है। उन्होंने बताया कि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले में पिछले 14 साल में 69 व्यक्ति लापता है। इसी तरह 33 ऐसे व्यक्ति है जिन का कत्ल हो चुका है तथा पुलिस इस मामलों में आरोपियों को पकडऩा तो दूर उनका पता ही नहीं लगा पाई।
इन मामलों को अनट्रेस्ड मानकर बंद भी कर दिया गया है। जसवीर सिंह दीप कुलविदर सिंह बड़ैच ने बताया कि इस समय के दौरान चाहे लापता हुए लोगो की गिनती काफी ज्यादा है इन में से बहुत से अपने घर वापस गए है या वह लड़कियां शामिल हैं जिनके अपनी मर्जी से शादी करवाने की बातें सामने आई हैं। गुमशुदा लोगों में सबसे अधिक 37 लोग थाना सदर से संबंधित हैं तथा इसी तरह अनट्रेस कत्ल के मामले में भी थाना सदर नवांशहर सबसे आगे है इस थाने के 10 अनट्रेस कत्ल है। उन्होंने कहा कि बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस है तथा इस दिन पर पार्टी चाहती है कि इस मसले को जनता के सामने लाया जाए। उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर वीरवार को बारादरी गार्डन में लापता हुए सभी लोगों के वारिसों की एक बैठक बारादरी गार्डन में आयोजित की जा रही है जिनमें उन्हें ढूंढने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
एडवोकेट बृजनंदन राणा का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के लापता होने की सूरत में उनके संबंध में पुलिस को सूचना दी जाती है। सात साल के बाद भी अगर लापता व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले, तो उसके बारे में माना जाता है कि वह इस दुनिया में नहीं है।
रजिंदर शर्मा के गायब होने का रहस्य बरकरार
द