पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 69 फाइलें तैयार, नहीं दी गई एनओसी

69 फाइलें तैयार, नहीं दी गई एनओसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्लाटोंकोएनओसी जारी करने के काम में कौंसिल कर्मचारियों ने थोड़ी तेजी जरूर दिखाई है, लेकिन बावजूद इसके अभी तक एक भी एनओसी जारी नहीं हो सकी है।

नगर कौंसिल की ओर से 33 फाइलें पूरी करके डिप्टी डायरेक्टर दफ्तर पहुंचा दी गई हैं, जबकि 37 और फाइलें पूरी तरह से तैयार कर ली गई हैं, जिन्हें बुधवार सुबह जालंधर भेज दिया जाएगा। इसके अलावा 45 और फाइलों पर काफी काम पूरा कर लिया गया है। इस तरह से अब तक कुल 177 फाइलों में से 114 पर काम हो चुका है। बता दें कि नगर कौंसिल में एनओसी के लिए कुल 177 फाइलें जमा हुई थीं, लेकिन सवा महीना गुजर जाने के बाद भी उनमें से एक भी व्यक्ति को एनओसी जारी नहीं हो पाई। पिछले सप्ताह जिन लोगों की 32 फाइलें डिप्टी डायरेक्टर दफ्तर भेजी गईं थीं बाद में एक और फाइल वहां भेजी गई, इन फाइलों कुछ आब्जेक्शन लगे हैं, जिन्हें दूर करवाने के लिए तथा नई फाइलों को तैयार करने का काम रविवार को भी कौंसिल दफ्तर में चलता रहा। सोमवार को इन सभी 33 फाइलों को आब्जेक्शन दूर किए गए तथा अन्य 37 फाइलों को भी तैयार कर लिया गया।

ईओ गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि 37 फाइलों को बुधवार जालंधर भेज दिया जाएगा, जबकि 45 और फाइलें लगभग तैयार हैं, जबकि बाकी बची 63 फाइलों को भी इसी सप्ताह मुकम्मल करवाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि पहले भेजी गईं 33 फाइलों एनओसी डिप्टी डायरेक्टर दफ्तर की ओर से जल्द ही जारी कर दी जाएगी।